Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar चौधरी औरंगजेब को मिली दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी



शुभचिंतकों ने दी बधाई
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मेंहदावल विकास स्थित ग्राम पंचायत सोनौरा निवासी चौधरी औरंगजेब को पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनाये जाने पर क्षेत्रीय निवासियों में खुशी है। लोकप्रिय व तेजतर्रार भाजपा नेता चौधरी औरंगजेब का अपने क्षेत्र में बेहतर पहचान है। पुर्व में सांसद प्रतिनिधि भी रहे है और भाजपा के मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारी भी वर्तमान में है।
इस बाबत बताते चलें कि अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब को पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाईयों का तांता लग गया। भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा से जनपद संतकबीरनगर से एक मात्र लोकप्रिय भाजपा नेता चौधरी औरंगजेब को स्थान मिला है। इन्द्रेश सिंह, हरिशंकर सिंह, शक्तिमणि, आशीष सिंह, दीपक शुक्ला, डॉ राकेश भट्ट, तुफैल अहमद, हबीबुर्रहमान, कौसर अली आदि क्षेत्रीय निवासियो ने इनके दोबारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष जताया और बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। इससे पहले भाजपा के कई अहम पदों रहते हुए पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा दे चुके हैं।इस बाबत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे मैं पूरी तन्मयता से पूर्ण करने की कोशिश करता रहा हूँ। मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं और आगे भी भाजपा में रहूंगा। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे