Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छविराज यादव अयोध्या जिला कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त

अयोध्या,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरमैन शैलेश तिवारी ने ग्राम भाईपुर जिला अयोध्या निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,पूर्व प्रधान छविराज यादव को अयोध्या जिला कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि श्री तिवारी ने छवि राज यादव से अपेक्षा की है कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी विधायक की नीतियों को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे एवं अधिक से अधिक लोगों को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जोड़कर पार्टी को संबल प्रदान करेंगे। उपरोक्त नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव महानगर,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,अशोक कुमार सिंह,उग्रसेन मिश्रा,प्रदेश सचिव सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,युवा नेता दिनेश यादव,कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम,व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश जिया,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष राम सागर रावत,जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम,जिला उपाध्यक्ष वेद सिंह कमल,रामनरेश मौर्य,शरद शुक्ला,मधु पाठक,उमेश उपाध्याय,कविंद्र साहनी,विनोद यादव,बलवीर सिंह कोरी,अशोक कुमार राय,मोहम्मद अहमद टीटू,अनंतराम सिंह,मंशा राम यादव,राहुल मौर्य,नंद कुमार सोनकर,तारिक रुदौलवी,अजमल खलील,प्रभात यादव,दिनेश चौधरी,लाल मोहम्मद,राम चरित्र मौर्य,अमरजीत रावत आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री पूर्व सांसद,प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के चेयरमैन शैलेश तिवारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे