Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:नाबालिग को डरा धमकाकर करता रहा दुराचार, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी

 

मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। एक अधेड़ व्यक्ति अपने ही गांव की एक नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाना धानेपुर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    

धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया पीड़िता के मुताबिक छह महीने पहले उसके गांव के ही रहने वाले एक अधेड़ ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया था। आरोपी ने इस घटना की जानकारी घर वालों को देने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी थी।पीड़ित ने डर के कारण परिवार वालों को घटना की जानकारी नहीं दी। इससे आरोपी का मनोबल बढ़ता गया और उसने कई बार नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस बीच बालिका गर्भवती हो गई।


परिवार वालों ने जब उसके शरीर में बदलाव देखा तो उससे पूछताछ शुरू की। इस पर बालिका ने पूरी घटना परिजनों को बताई। मंगलवार को परिवार के लोग धानेपुर थाने पर पहुंचे और पीड़िता के साथ हुए घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी मेहीलाल को अरेस्ट कर लिया।

     

थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को दस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे