Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:गोष्ठी का आयोजन कर बताये उत्तम खेती के गुण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। किसानों के लिए दुगनी आय व उत्तम खेती करने की विधि बताने के साथ-साथ उन्हें खेती के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ के मजरा नउवनपुरवा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सरकार की योजनाओं व पीओएस मशीन की भी जानकारी दी गई। किसानों को संबोधित करते हुए चंबल फर्टिलाइजर एवं केमिकल के मैनेजर कुबेर सिंह ने किसानों को गन्ना, गेहूं, धान, मक्का समेत अन्य फसलों की पैदावार बेहतर बनाने के लिए सुझाव एवं जानकारी साझा किया और किसानों से उत्तम खेती करके दुगनी आय प्राप्त करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ उर्वरकों के प्रयोग और विधि को बताते हुए किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद किसानों ने उत्तम खेती के बारे में उनसे जानकारी हासिल करने के साथ-साथ सवाल-जवाब भी किए। इस मौके पर गोष्ठों में कोविड-19 का पालन करते हुए किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कृष्णानंद जायसवाल, बृजलाल, विजय कुमार, माधव राज, रवि कुमार, परमानन्द जायसवाल सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे