Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:राज्यमंत्री पल्टूराम का डुमरियाडीह पर किया गया जोरदार स्वागत

 

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए बलरामपुर सदर से विधायक पल्टूराम का पहली बार जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। डुमरियाडीह चौराहे पर अमित सिंह व बंटू सिंह ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

     लखनऊ से गोण्डा आ रहे राज्य मंत्री पल्टूराम का अयोध्या-गोण्डा नेशनल हाईवे पर स्थित डुमरियाडीह चौराहे पर खिरिया के पूर्व प्रधान बंटू सिंंह व युवा नेता अमित सिंह द्वारा सैकड़ों साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।


इस अवसर पर पल्टूराम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके बल पर 2022 में फिर भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में सरकार ने जिस तरह से लोगों को मुफ्त राशन और इलाज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, वह अनुकरणीय है। प्रदेश को गुंडों-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने का काम सिर्फ योगी आदित्यनाथ जैसा विराट व्यक्तित्व ही कर सकता है, जिसे उन्होंने साबित कर दिया। राज्य मंत्री ने कहा कि सभी जाति-धर्म के लोगों का मान-सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। अन्य दल तो सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे