📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है जनता - नरेश उत्तम पटेल





आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर...समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा मंगलवार महराजगंज से संतकबीरनगर पहुंची। सपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय की अगुवाई में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत किया गया। मेंहदावल के तुलसीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2022 में भाजपा का जाना तय है।
मंगलवार को मेंहदावल विधानसभा में रास्ते में विधान सभा मेंहदावल के नेताओं ने हजारों समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। विधान सभा मेंहदावल के तुलसीपुर में रखे गये कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। काले कृषि कानून लाकर भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है और किसानों को बर्बाद कर रही है। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई लगातार बढ़ रही है। और खेती का लागत मूल्य बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। 2022 के विधानसभा चुनाव में किसान, नौजवान, व्यापारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बनने जा रही है। सपा सरकार में सभी के साथ न्याय होगा। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। इसके साथ ही सपा वरिष्ठ नेता ने भी अखिलेश की सरकार बनाने के लिए आगामी 2022 में साईकल पर बटन दबाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर अनेको लोगो जिसमे महबूब पठान, सतेंद्र पांडेय आदि ने सदसयता का ग्रहण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनानाथ चौधरी, विजय यादव, अशोक यादव, अकरम सिद्दीकी, फूलचंद यादव, राधेश्याम यादव आदि कार्यकर्ता के साथ ही सैकड़ो की भीड़ जुटी रही।
🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे