Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar:सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने के लिए लगा चौपाल



भाजपा सरकार में सर्वसमाज है सुरक्षित-भूपेंद्र त्रिपाठी
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर...प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर शक्ति केंद्रों पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कर रही है। आज इसी कड़ी में नगर पंचायत मेहदावल में सम्मिलित गांव शक्ति केंद्र भरवलिया पांडेय का चौपाल कार्यक्रम गगनई राव में सम्पन्न हुआ इसके मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव राय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। भाजपा नेता संजीव राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में आज सर्व समाज खुशहाल महसूस कर रहा है। आज सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने को हैं और सरकार ने इन्ही समयो में कोरोना जैसी महामारी को झेलते हुए जनता को बेहतर व्यवस्था, बेहतर सुरक्षा देने का कार्य किया। भाजपा नेता भूपेंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सरकार की कोई तुलना कर ही नहीं सकता है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र की सरकार द्वारा जनहित में कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः अपने इन्ही कार्यो के बदौलत पूर्ण बहुमत की सरकार में आ रही है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्माननिधि योजना के द्वारा आज किसानों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर निषाद, रामदीन निषाद, मंडल महामंत्री आशीष सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख चन्दगी पांडेय,अविनाश पांडेय खुनखुन बाबा, सूर्यनाथ साहनी, रामअवध साहनी, पवन निषाद,अमरजीत सिंह,जसवंत सिंह,बृज नारायण पांडेय, सत्यवीर सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे