Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सरयू नदी में कूदे पीआरडी जवान की खोज के 12 घण्टे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

 

बी पी त्रिपाठी

 गोण्डा । कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के कर्नलगंज - शाहपुर धनावा मार्ग अन्तर्गत ग्राम फतेहपुर कोटहना स्थित बंधिया घाट सरयू पुल से बीती देर रात्रि में एक पीआरडी जवान द्वारा नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने का मामला सामने आया है। जिसके शव को 12 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने खोजने में कामयाबी हासिल की। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।   ‌                                                                                                                                            

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सोमवार की देर रात्रि कर्नलगंज-शाहपुर धनावा मार्ग स्थित बंधिया घाट सरयू पुल पर सरैया गांव निवासी सत्यदेव पुत्र जागे उम्र लगभग 40 वर्ष (पीआरडी जवान) जो पास के होटल पर अपनी बाइक खड़ी करके वहां से पैदल आकर फतेहपुर कोटहना के पास बने बंधिया घाट सरयू पुल से नदी में छलांग लगा दी। 



उक्त पीआरडी जवान सत्यदेव के नदी में कूदने की खबर सुबह होते ही पूरे क्षेत्र में जोरों से फैल गयी। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर एस आई प्रमोद अग्निहोत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गये तथा घटना के बारे में लोगों से पूँछताछ कर जानकारी हासिल की। 


जिसके बाद गोताखोरों को लगाकर शव की तलाश शुरू करायी काफी देर तक गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी रहा और करीब 12 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बंधियाघाट पुल से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित पण्डित पुरवा गांव के पास से पीआरडी जवान के शव को खोजने में कामयाबी हासिल की। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे