Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: श्रीराम के छोड़े गए तीर से 40 फुट लंबे रावण के पुतले में आग , जय श्री राम के नारे से गुंजायमान हुआ मैदान

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक करनैलगंज का ऐतिहासिक दशहरा पर्व बड़े ही शान्ति पूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हो गया। जैसे ही राम के छोड़े गए तीर से 40 फुट लंबे रावण के पुतले में आग लगी तो जय श्री राम के नारे से बस स्टॉप स्थित श्रीराम लीला मैदान गूंज उठा। 


श्रीराम लीला मैदान में दशहरे के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और करनैलगंज सहित आसपास क्षेत्रो के साथ दूर दराज क्षेत्रों से आये दर्शक इसके गवाह बने। 


सबसे पहले श्रीराम के विमान के साथ करीब दो दर्जन से अधिक झांकिया गुडाही बाजार स्थित रामलीला भवन से निकलकर नगर के मुख्यमार्गों से होते हुए श्रीराम लीला मैदान पहुँची। जहां श्रीराम व रावण की सेना में घनघोर युद्ध चला। 


रावण का वध होते ही पूरा श्रीराम लीला मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रावण दहन का कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर शुरू हो गया। कार्यक्रम को देख देख कर लोग भाव विभोर होते रहे। सबने राम, लक्ष्मण व माता सीता सहित पूरी सेना के दर्शन किए। रावण का वध होते ही चारों ओर शंख ध्वनि गूंज उठी। बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। 


धू-धूकर रावण का पुतला जैसे ही जला सबने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामना दी। इसके बाद श्रीराम लीला मैदान में शानदार आतिशबाजी की गई। इसे देखने नगरवासी व आसपास के लोग दोपहर बाद से ही  इस पल का इंतजार कर रहे थे। 



पूरे नगर में दशहरे को लेकर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। अयोध्या श्री हनुमान गढ़ी के महंत को श्रीराम लीला कमेटी ने गदा भेंट किया। इस मौके पर अयोध्या से आये महंत चिन्मयानंद महराज व श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास महराज, पुर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, विधायक कटराबाजार बावन सिंह, विजय प्रताप सिंह तिरपन सिंह, आशीष गोस्वामी, शिवकुमार पुरवार, मोहित पांडेय, सरदार जोगेंद्र सिंह जानी, उमेश मिश्रा, सुरेश कुमार सोनू पुरुवार, किसनू सिंह, कन्हैयालाल वर्मा, शिवनंदन वैश्य, राहुल सिंह, अशोक सिंघानिया, महंत सुनील पूरी, महंत गिरजा शंकर गिरी, रमाशंकर गिरी, आशीष सोनी, संजय यज्ञसैनी, विश्वनाथ शाह, श्रीराम सोनी आदि उपस्थित रहे।


 वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से की गयी व्यवस्था को लेकर लोग सवालिया निशान लगाते रहे। कम संख्या में बिना असलहे के लगाए गए पुलिस कर्मी भीड़ देख हलकान रहे। 


पुलिस कर्मी भीड़ को देखने के बजाय खुद सेल्फी लेने में मशगूल नजर आए। तहसीलदार, सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नगर सुनील कुमार तिवारी आदि रामलीला मैदान में मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे