Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में मां दुर्गा का पंडाल सजाकर भक्तगण पूजन अर्चन में है लीन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

अयोध्या। भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में देवी मां के जयकारों से पूरी अयोध्या का वातावरण भक्तिमय हो गया है। सुबह शाम राम नगरी के सभी देवी मंदिरों व दुर्गा देवी के पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना व महाआरती का क्रम जारी है। पुराना बस अड्डा के निकट नवयुवक आदिशक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा देवी मां की विशाल प्रतिमा सजाकर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन का कार्यक्रम हो रहा है।


 इस समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, सहयोगी बुद्धि पांडेय, छात्र नेता साकेत अभिषेक सिंह ने बताया कि यहां पर दुर्गा पूजा का पंडाल परंपरागत रूप से सजाई गई हैं। सुबह-शाम भक्तगण कोविड-19 का पालन करते हुए दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में आ रहे भक्तों को प्रसाद वितरण किया जा रहा है।


  इस दौरान ज्ञानू, बृज किशोर पांडेय, आशीष, शिवपूजन ,परमवीर सिंह, सुमित व ज्योति सिंह आदि उपस्थित रहे।

  

वही अयोध्या जनपद के शहर से लेकर गांव तक में भी दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। सभी भक्तगण दुर्गा मां के भक्ति आराधना में हर तरफ लीन दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी सक्रिय दिख रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे