Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा सरकार में जनता को सीधे मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ:विधायक प्रभात वर्मा

आर के गिरी 

 गोण्डा:किसान  ग्राम  चौपाल  का  ऐलनपुरग्रन्ट मे आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि  किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ,  विशिष्ट अतिथि गौरा  विधायक  प्रभात कुमार वर्मा ,ब्लाक  प्रमुख अनिल कुमार पासवान उर्फ नीलू भाई तथा  पूर्व प्रमुख यूपी सिंह रहे।


  विधायक प्रभात कुमार वर्मा अपने संबोधन बताया की भारतीय जनता पार्टी 2017 के सरकार बनने के पहले अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनते ही किसानों की एक लाख  रूपये तक कर्ज माफ करेगी सरकार बनते ही पहले कैबिनेट की बैठक में किसानों का एक लाख रूपये तक कर्ज माफ किया। 


जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है सरकार की हर योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है ।

भाजपा ने किसानों को किसान सम्मान निधि देकर सम्मान देने का काम किया है।  


सडक, बिजली गांव गांव में काम हुआ है।इसलिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनाने की जरूरत है। भाजपा की सरकार बनाने में सबसे ज्यादा आप लोगों की भूमिका होती है।  


कार्यक्रम को मुख्य अतिथि वियाभूषण दूबेदी , पूर्व प्रमुख यूपी सिं, छपिया के ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार पासवान ,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने भी सम्बोधित किया तथा अपने अपने विचारों से भाजपा की नीतियों का बखान किये। 


इस मौके पर  पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ला , राजन सिंह, प्रधान राम प्रकाश यादव उर्फ आफत यादव,प्रधान गडरही ठाकुर प्रसाद वर्मा ,राम भूल वर्मा, श्याम नरायन वर्मा, बाबूलाल पाडेय,गोरखनाथ मिश्र, चिंता राम यादव, श्यामबरन पाडेय, सुनील वर्मा,, सुरेंद्र तिवारी, अनिल वर्मा, रक्षराम वर्मा विधायक प्रतिनिधि विक्रम प्रसाद वर्मा एवं भारी संख्या मे किसान मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे