Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी:श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति का हुआ उद्घाटन

अलीम खान/राज कुमार मिश्रा

अमेठी:अष्टमी के दिन श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति प्रथम दिन दर्जा प्राप्त मंत्री एवं सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डा0 आशुतोष दुबे ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उद्घाटन किया जिसमें मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह राघवेंद्र सरकार ने कहा कि पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा एवं दशहरा के आयोजन के लिए श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के सदस्यों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।


किसी भी समस्या को लेकर श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति पूरे ताकत के साथ आप सभी समितियों का सहयोग करेगी वह केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि यह त्यौहार हमारा है ।


 दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है।अतः दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है ।


 श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के युवा अध्यक्ष राहुल कौशल विद्यार्थी ने कहां कि पूरे विश्व में दुर्गा पूजा एवं दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है हम सब को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल त्योहार को मनाया जाता है 


केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति पूर्ण रूप से पूरी व्यवस्था के साथ सदैव तत्पर है पूरी तरह से प्रशासन का सहयोग मिल रहा है |


 उसके लिए प्रशासन को भी बहुत-बहुत बधाई वही संरक्षक नकुल टंडन, डॉ चिंतामणि कौशल , सुरेश अग्रहरि, बलराम अग्रहरी उपाध्यक्ष भिषेक तिवारी ,विवेक दुबे, पवन जयसवाल, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रहरी, लवकुश चौरसिया, आदि लोग उपस्थित रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे