Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:देर रात्रि तक जारी रहा देवी मूर्ति विसर्जन का सिलसिला

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे तक करनैलगंज के सरयू घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा।


 करनैलगंज तहसील क्षेत्र के करनैलगंज नगर, करनैलगंज ग्रामीण, कटरा बाजार, हलधर मऊ, कौड़िया, मैजापुर, दुबहा बाजार, पहाड़ापुर, बनगांव, बराव, गोड़वा और चकरौत, बाबागंज आदि स्थानों कि करीब 350 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार से शनिवार को हुआ। 


जबकि दशहरे के दिन शुक्रवार को करीब 40 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गोंडा शहर व आसपास के क्षेत्रों की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था।


उसके बाद शनिवार को करनैलगंज क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रात्रि में 11 बजे तक चलता रहा। विसर्जन के दौरान शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सरयू घाट के आसपास गोंडा लखनऊ मुख्य मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।


 सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। एक तरफ प्रतिमा ले जाने वाले वाहनों का जमावड़ा लगा था। जिसे घाट पर पहुंचाने के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन कराने में प्रशासन के पसीने छूट रहे थे। घाट पर अव्यवस्था का बोलबाला था। 


विसर्जन के दौरान नदी में सुरक्षा प्रबंधन किए गए थे। प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त नहीं की गई थी। वाहनों को घाट तक जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया था। 


जिसके चलते रात 11 बजे तक लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। हालांकि घाट पर एसडीएम हीरालाल, सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह कई अन्य क्षेत्र के पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी देर रात्रि तक जमे रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे