Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: 26 नवंबर से 25 जनवरी तक चलेगी संविधान संदेश यात्रा

बी पी त्रिपाठी 

मेहनवन गोंडा:26 नवम्बर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जायेगा, इस मौके पर बार एसोशिएसन के वरिष्ट उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र ( सूर्य ) सामाज में जागरूकता लाने एवं लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के  लिए संविधान यात्रा की शुरुवात करेंगे जिसे 25 जनवरी तक विधान सभा मेहनवन क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों व कस्बों में ये अभियान चलाया जायेगा।



 श्री मिश्र ने कहा है की 26 नवम्बर को भारतीय संविधान की रचना हुए 72 वर्ष पूरा हो रहा है, देश के नागरिकों को मतदान के अतिरिक्त संविधान से मिले अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की जिम्मेदारी आज तक ना तो किसी राजनैतिक दल ने और ना ही किसी सरकार ने करने की उठाई, जिसका परिणाम है की भ्रष्टाचार और सरकारी तन्त्र की मनमानी का दंश देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।



 संविधान से प्राप्त अधिकारों के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक बनाने का दायित्व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का है जिसका निर्वाहन आज के दौर में देखने सुनने को नही मिलता है, आगे उन्होंने कहा की अधिकारों के प्रति आमजन की अनभिज्ञता को दूर करके देश के प्रति प्रत्येक नागरिक का दायित्व और संविधान की रक्षा के लिए सन्देश यात्रा अभियान की शुरुवात की जा रही है, जिसमे नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी जायेगी।



 ये संविधान सन्देश यात्रा  25 जनवरी तक निर्बाधगति से चलाई जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे