करनैलगंज:नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित | CRIME JUNCTION करनैलगंज:नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया। 


कोरोना महामारी के दौरान अपने परिवार से दूर रह कर कोविड मरीजों का देख-रेख करने, क्षेत्रवासियों को कोरोना से बचाव के लिए वेक्सीनेशन में सहयोग करने वाले कोरोना योद्धाओं को बुधवार को नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों ने सम्मान पत्र एंव उपहार भेंटकर सम्मानित किया है। 


कोरोना काल में हर पल मरीजों की सेवा में खड़े रहने वाले सीएचसी अधीक्षक डॉ.सुरेश चंद्रा, डॉ. पुनीता बाजपेयी और उनकी टीम की लोगों ने सराहना की। 


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, जिला अध्यक्ष संतोष निषाद, अजय कनौजिया, गंगेश कुमार गुप्ता, अंग्रेज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे