Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:राज्य स्तरीय ’माटीकला मेला-2021' में हरीराम प्रजापति हुए सम्मानित

बी पी त्रिपाठी 

गोण्डा :उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय ’’माटीकला मेला 2021’’ का आयोजन संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर, लखनऊ में 25 अक्टूबर, 2021 से  03 नवम्बर, 2021 तक किया गया। 




जिसमें जनपद-गोण्डा के हरीराम प्रजापति, निवासी ग्राम-उज्जैनीकला (पूरे उजागर सिंह पुरवा) विकास खण्ड-मुजेहना, जनपद-गोण्डा द्वारा इस मेले में प्रतिभाग कर अपने उत्पादों का प्रर्दशन एवं विक्रय किया गया।

       


इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी-2021 प्रतियोगिता में जनपद के हरीराम प्रजापति को ’’राज्य स्तरीय-तृतीय पुरस्कार’’ प्राप्त हुआ। 


जनपद का गौरव बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा द्वारा  हरीराम को सम्मानित कर, बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा जनपद के अन्य माटीकला कारीगरों को इनसे प्रेरणा लेकर व्यवसाय को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे