Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती: सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों की धूम से गूंजा स्टेडियम

सुनील उपाध्याय

बस्ती। सांसद खेल महाकुम्भ में खेल के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है एवं उनके व्यक्तित्व में निखार आता है।



 विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन कर एक पुनीत कार्य किया गया है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। बच्चों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी विद्यालयों पर ही है।



 ऐसे में इस तरह की कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास एवं परस्पर एकता की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पवन कसौधन ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। 




इसी क्रम में सीनियर ग्रुप समूह नृत्य में ब्लैक एंड वाइट अकैडमी, डांस की पाठशाला ग्रुप, तान्या शुक्ला एंड ग्रुप, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती, उर्मिला एजुकेशन एकेडमी, जूनियर एकल नृत्य में रिद्धि, सिमरन, परी श्रीवास्तव, रिद्धि श्रीवास्तव, अग्रिमा पाल। जूनियर समूह नृत्य में तृषा, शांभवी, शताक्षी, परी।



 जूनियर एकल गायन में अध्ययन कुमार, प्रज्वल श्रीवास्तव, तपस्या श्रेष्ठ, सोनिया निषाद। सीनियर एकल गायन में अनीता उपाध्याय, मोहम्मद इरफान, रोहित जैकर, सुधाकर, शानू, राशि श्रीवास्तव, उर्मिला राज, मुस्कान मद्धेशिया, सुप्रिया वरुण, सोनी सोनकर। सीनियर एकल नृत्य में महक सोनी, उजैद, नैना सोनी, माही, जयंत, पलक, मुस्कान शर्मा, पंखुड़ी मिश्रा, आस्था दुबे, अंशिका पांडे, कोमल सिंह ने भाग लिया।



 इस मौके पर यशकांत सिंह, जगदीश शुक्ला, अनूप खरे, प्रमोद पांडे, गिल्लम चौधरी, सरोज मिश्रा, आकाश शुक्ला, ज्ञान उपाध्याय, कात्यायनी पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, विवेकानंद मिश्रा, गौरव मणि त्रिपाठी, अमरेश चंद्रा, आशीष शुक्ल, ब्रह्मदेव यादव, अनिल पांडेय, अर्जुन उपाध्याय, अमरदीप, अभय शंकर, श्रुति अग्रहरी, शैलेश अग्रहरी, विनय त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश शुक्ला, वैभव पाण्डेय, अंशुमान शुक्ला, बृज भूषण पांडेय, आलोक त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ला, दुष्यंत सिंह, वरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे