Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद बृजभूषण शरण सिंह कर रहे हैं गोण्डा की संस्कृति और पहचान को बनाए रखने का काम:महेंद्र सिंह

आर के गिरी

गोण्डा: नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय 66  सीनियर   व 24 महिला नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप आए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह नें किया।



इस दौरान उन्होंने कहा कि गोंडा की संस्कृति और पहचान को बनाए रखने का काम सांसद बृजभूषण शरण सिंह कर रहे हैं।यहा जहाँ भी जाते है उसी दिन से विकास होना शुरु हो जाता है ।



ताजा उदाहरण जबसे इन्होंने भारतीय कुश्ती संघ का दायित्व संभाला है तब कुश्ती में चारो तरफ विजय ही दिखाई पड़ रही है। 




उन्होंने कहा कि खेल के प्रति मोदी जी के सपना यहां साकार होता हुआ दिखाई पड़ रहा। करीब पांच हजार साल पहले भारत में एक से बढ़कर एक वीर पैदा हुए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल रही है।




 हम फिर से भारत को सोने की चिड़िया बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार खेलो इंडिया खेलो और जीतो इंडिया जीतो  के साथ काम कर रही है। खेल के लोगों को समर्पित करने के लिए हम परा सहयोग करेंगे।




 प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर खेलों का आयोजन करवा रही है।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खेल का उद्घाटन करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को आना था लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ सके। 




उन्होंने अपना संदेश देकर हमें उद्घाटन के लिए भेजा है। उन्होंने सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बधाई दी। 




 विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ‌डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति रवि शंकर सिंह कहा कि भारत में कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र में आधुनिक सुविधा उपलब्ध करा कर सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती का मान बढ़ाया है। 



अब भारत में बजरंग पूनिया,रवि दहिया, गीता फोकाट, बबिता फोकाट, सरिता मोर, जैसे पहलवान दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। 




इसके बाद मुख्य अतिथि नें ध्वजारोहण कर नेशनल चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। इसके ग्रीकोरोमन के तीन मैट में जाकर पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती की शुरुआत कराई।


इस मौके पर कैसरगंज के सांसद ने महेंद्र सिंह  को कुश्ती संघ का संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर कुश्ती परिवार मे शामिल करने की मंच से घोषणा किया, निशा पहलवान ने मौके पर मुख्य अतिथि का बुके देकर सम्मानित किया । 


कार्यक्रम मे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, राज्यमंत्री पल्टूराम,तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, विधायक बावन सिंह, प्रतीक भूषण शरण सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पयागपुर से विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व विधायक मंजू सिंह, तुलसीदास राय चंदानी,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, बलरामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज किशोर मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह, प्रभात सिंह डा गौरव श्रीवास्तव,डा अजय मिश्रा,डा नवीन सिंह,सुल्तान सिंह सतीश सिंह,राम बहादुर सिंह,पंकज सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य अतिथि को लखनऊ से बाई रोड आना था अचानक तय कार्यक्रम बदला मुख्य अतिथि हेलीकॉप्टर से आना सुनिश्चित हुआ जिस पर नंदिनी प्रशासन ने सुबह हेलीपैड तैयार किया मौके डीएम गोंडा व एसपी अपनी टीम के साथ हेलीपैड स्थल तैयार कराया।



हेलीपैड स्थल पर मुख्य अतिथि को एन सीसी बच्चों ने गाड आफ आनर दिया।



मुख्य अतिथि ने पहले नंदिनी गाय की प्रतिमा पर जाकर पुष्प अर्पित किया सदर विधायक ने उनका हेलीपैड पर स्वागत किया



सदर विधायक प्रतीक व छोटे भाई करन भूषण ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे