Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में कलश शोभायात्रा से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विराट मानस वेदांत संत सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विराट मानस वेदांत संत सम्मेलन का शुभारम्भ शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। 



यह आयोजन करनैलगंज के ग्राम पिपरी में स्थित ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर शुक्रवार से 20 नवंबर तक किया गया है। यह जानकारी यज्ञ संचालक राम सुधीर शास्त्री एवं यज्ञ अध्यक्ष गुरु प्रसाद शास्त्री द्वारा दी गई। 



उन्होंने बताया कि गोंडा लखनऊ मार्ग पर ग्राम पिपरी में ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर यह कार्यक्रम प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा।



 जिसमें कलश यात्रा एवं प्राश्चित पूजन शुक्रवार को किया गया। कलश यात्रा ब्रम्हचारी स्थान से निकल कर करनैलगंज के मौर्यनगर चौराहे से होकर सरयू घाट पहुंची। जहां मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। 


इस कार्यक्रम में शनिवार को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश तथा बेदी रचना का कार्यक्रम व अरणी मंथन एवं अग्निदेव प्रकट का कार्यक्रम इसके अलावा प्रतिदिन शाम को 7 बजे से रात 11 बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम एवं 20 नवंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 


इस महायज्ञ में यज्ञाचार्य राकेश शास्त्री नागा जी महाराज अयोध्या, हरिशंकर व्यास अवध, अशोक व्यास नैमिषारण्य, राम लल्लन ओझा अवध प्रांत से इस यज्ञ में शामिल हो रहे हैं। 


कलश यात्रा में आसपास गांवों के तमाम महिला पुरूष व अन्य श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे