Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में दीपोत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा रामोउत्सव: प्रियनाथ

वासुदेव यादव 

अयोध्या। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तर्ज पर 17 से 19 नवंबर 2021 के बाद राम उत्सव मनाया जाएगा। 



बंगाल केंद्रित जय गुरु संप्रदाय के अयोध्या मुख्यालय वासुदेव घाट स्थित सुरसरि मंदिर में 17 नवंबर को रामोउत्सव की शुरुआत राम कथा पर आधारित लेजर शो से होगी।

  


इस शो के लिए दिल्ली की वही कंपनी अनुबंधित की गई है। जिसने अयोध्या के भव्य दीपोत्सव के दौरान लेजर शो की प्रस्तुति दी थी। 18 नवंबर को लेजर शो की पुनरावृति के साथ भजन सम्राट अनूप जलोटा भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 



19 नवंबर को रामचरितमानस के तीन दिनी अखंड पाठ की पूर्णाहुति के साथ मध्यान्ह श्री राम के निर्वचन पर केंद्रित विशाल गोष्ठी प्रस्तावित है। सायकाल देव दीपावली का उत्सव 51 हजार दीप जलाए जाने के साथ मनाया जाएगा। 



यहां अयोध्या में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी जय गुरुदेव संप्रदाय के सचिव प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने दिया। कार्यक्रम जयगुरुदेव संप्रदाय के सर्वाधीस संत किंकर विट्ठल रामानुज के संयोजक में होगा। 



यहा पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रिय नाथ चट्टोपाध्याय की पत्नी व मशहूर नृत्यांगना इंद्राणी चटर्जी सहयोगी हैं। कार्य काफी वृहद व विशाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे