Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:अपने आप में संविधान एक बहुत ही सुदृढ़ व्यवस्था है : सचिन्द्र प्रताप

अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित हुआ संविधान दिवस पर कार्यक्रम

एसके शुक्ला

प्रतापगढ़। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ की इकाई द्वारा संविधान दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन  दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन के द्वितीय तल पर फौजदारी के विद्वान अधिवक्ता पंडित राम मिलन शुक्ल की अध्यक्षता में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।



 कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सचिन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान से हुआ।



इस मौके पर पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सचिन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत के संबिधान में मौलिक अधिकारों मौलिक कर्तव्य तथा संवैधानिक उपचारों का अधिकार प्राप्त है,जो कि अपने आप में एक बहुत ही सुदृढ़ व्यवस्था है। 



जिससे समाज का प्रत्येक व्यक्ति आसानी से न्याय प्राप्त कर सकता है।भारत का संविधान दुनिया का एक ऐसा संविधान है जो कि सभी धर्मों सभी वर्ग के लोगों के साथ बिना भेदभाव के समानता का अधिकार प्रदान करता है।


इस मौके पर अधिवक्ता पारिजात मिश्र ने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।



 हमारा लोकतंत्र तभी पूर्ण रूप से सफल बन पाएगा, जब हम संविधान को सच्चे नागरिक के रूप में आत्मसात कर पाएंगे। दीना नाथ मिश्र ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत अन्य संविधान निर्माताओं की भूमिका बताई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राम मिलन शुक्ल ने भारत के संविधान में उपबंधित मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य एवं संवैधानिक उपचारों के अधिकार तथा उसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विस्तृत भारत के संविधान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। 


कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री मनोज सिंह ने व  समापन की घोषणा परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता करते हुए कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता और प्रगति का मूल आधार है।



 कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं अधिवक्ताओं के प्रति परिषद के मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। अंत में आए हुए अतिथियों को संविधान दिवस की उद्देशिका की छाया प्रति प्रदान कर सम्मानित किया गया। 



इस मौके पर प्रमुख रूप से परिषद के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अनिल दुबे,पारिजात मिश्रा,विनीत शुक्ल,सतीश दुबे,दीनानाथ मिश्रा, रानीगंज तहसील अध्यक्ष अजय ओझा, मनोज गुप्ता, शिवेश शुक्ला, प्रदीप पांडेय,भरत लाल वैश्य,राजन तिवारी,अशोक पांडेय,शक्ति सिंह, दिनेश शुक्ला ,धीरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार सिंह,राजाराम सरोज, नीरज सरोज,दिवाकर सिंह,राज किशोर त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, गौरव सिंह,आशीष गुप्ता,मृदुल गुप्ता, अंकित सिंह शिवकुमार पुष्पजीवी, अरविंद पांडेय,अनुराग मिश्र,अशोक मिश्र सहित आदि अधिवक्तागण रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे