Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

BALRAMPUR:विद्यालय में छठ पूजा महोत्सव का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘छठ पूजा महोत्सव‘‘ का आयोजन किया गया।



जानकारी के अनुसार छठ पूजा महोत्सव अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें छठ माता का पूजा आराधना करते हुए बच्चों को इस पर्व के विषय में जानकारी दी । 



उन्होंने बताया कि छठ पूजा क्यों मनाया जाता है, जैसा कि पुराणों में बताया गया है कि छठ माता भगवान सूर्य की बहन है । इसलिए सर्वप्रथम महाभारत काल में छठी माता का पूजा कर्ण नें किया था। इसी काल में जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गये थे तब द्रोपदी ने भी छठी माता का पूजा किया था। 



रामायण काल में भगवान राम जब लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या आये थे तब माता सीता व भगवान राम नें भरत से मिलने के बाद श्रृंगेर पर्वत पर बैठ करके छठी माता का पूजा किया था। 



संसार की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी के एक प्रमुख अंश को देवसेना कहा गया है । उसी देव सेना का अंश होने के कारण इन देवी का एक नाम षष्ठी देवी भी है, जो कि निःसंतानों को सन्तान देती है तथा धन व वैभव की देवी भी कही जाती है। 



यह पूजा कार्तिक के शुक्ल पक्ष से षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व बिहार, छत्तीसगढ़, झांरखड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहले मनाया जाता था। 



बाद में ऐसा जाना गया है कि यह पर्व विदेशों में भी प्रवासीय भारतीयों के द्वारा अधिक प्रचलिता हो गया है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किय गये, जिसमें छठ माता की पूजा, कला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।




 छठ माता की पूजा अन्या शर्मा, शिवांगी सिंह, मधुकर दूबे, देव शुक्ला, यति प्रकाश एवं अनन्या पाण्डेय द्वारा सम्पन्न हुआ। इसी अवसर पर कला प्रतियोगिता में उत्कर्ष कशौधन, आकाश यादव, अदिती मिश्रा, अंशुमान तिवारी, खुशी, इलाही बक्श, नैतिक सोनी, आयुशी, सादमा आबदीन, कविता, धमेन्द्र मौर्या, मंदिरा शुक्ला, साक्षी त्रिपाठी, श्रद्धा सोनी, स्नेहा दूबे एवं आरूषी शुक्ला आदि बच्चों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। 



इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता में आर्दश श्रीवास्तव, अंशुमान तिवारी, सांझ श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, गौरी शुक्ला, वैष्णवी मिश्रा, सबा फिरदौस, श्रृया श्रीवास्तव, अंशिका गुप्ता, स्वारा मिश्रा, माशू श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, निखिल त्रिपाठी, प्रियश प्रसून आदि बच्चों नें छठ माता के पूजा के बारे में अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। ‘‘छठ पूजा महोत्सव‘‘ अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, एवं अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, आरिज रजा अंसारी, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, राजेश कुमार त्रिपाठी (पी0टी0आई0) वली आलम, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला ने उपस्थित होकर बच्चों केे साथ छठ पूजा महोत्सव को मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे