BALRAMPUR:स्कूल में आयोजित हुआ दीपावली महोत्सव | CRIME JUNCTION BALRAMPUR:स्कूल में आयोजित हुआ दीपावली महोत्सव
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:स्कूल में आयोजित हुआ दीपावली महोत्सव


अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्र
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में ‘‘दीपावली महोत्सव‘‘ का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा0 जनार्दन प्रसाद पाण्डेय नें भगवान राम तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर द्धीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

तत्पश्चात् आये हुए सम्मानित अतिथियों में डा0 राजीव रंजन-एच0ओ0डी0 (वनस्पति विज्ञान) एम0एल0के0 पी0जी0 कालेज, डा0 सदगुरू प्रकाश -असि0 प्रोफेसर (जीव विज्ञान)-एम0एल0के0 पी0जी0 कालेज तथा डा0 लवकुश पाण्डेय-असि0 प्रोफेसर (गणित) एम0एल0के0 पी0जी0 कालेज साथ ही पत्रकार अखिलेश्वर तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, वैभव त्रिपाठी एवं राम कुमार मिश्र को बुके देकर तथा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। 

तत्पश्चात् साक्षी त्रिपाठी, मंदिरा शुक्ला, अर्चना मिश्रा, रिसिका सिंह, शालू जायसवाल सहित कई छात्राओं ने मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों का गीत एवं नृत्य द्वारा स्वागत किया।

 ‘‘दीपावली महोत्सव‘‘ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किय गये । कार्यक्रमों की श्रृंखला में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की सुन्दर एवं मनोरम झांकी प्रस्तुत की गयी । 

झांकी प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं में आशिता तिवारी (सीता), आर्दश श्रीवास्तव (राम), आदित्य श्रीवास्तव (लक्ष्मण), आस्था तिवारी (हनुमान), स्वीकृति पाण्डेय (मां कौशल्या), ख्याति मिश्रा (माता कैकेयी) तथा आन्या शर्मा (मां सुमित्रा) के रूप में अभिनय किया। 

इसी झांकी में अयोध्यावासियांे के रूप में प्रतिभा शुक्ला, माशू श्रीवास्तव, सुनैना शुक्ला, आर्या शुक्ला, आदिती श्रीवास्तव एवं स्वारा मिश्रा नें भगवान राम के दरबार की आरती उतारी और (राम आये अयोध्या की ओर सखियों) एवं (बांटो-बांटो मिठाई मनाओ खुशी) नामक गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके सभी लोगों का मन मोह लिया। 

आये हुए मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथिगण भगवान राम की सुन्दर झांकी को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये। 



इसी अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं द्वारा लाए गये वस्त्र, मोमबत्ती, दियाली, मिठाई, लइया, गटठा, रेवरी एवं चिउरा को एकत्रित करके निकट के गांव कालीथान के गरीब परिवारों को विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा वितरित किया गया। 

दीपावली के अवसर पर सामानों को पाकर सभी गांव के बच्चों में एवं लोगों में एक अलग सी उत्साह दिखायी दिया । 

इस कार्य के द्वारा विद्यालय के बच्चों में सामूहिक सहायता करने की शिक्षा दी गयी, जिससे उनमे एक संस्कारवान तथा दयालुता की भावना जागृत हो। ‘‘दीपावली महोत्सव‘‘ के बारे में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें बच्चों को बताया कि दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। 

दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों मे से एक है। अध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। 

जिस प्रकार ईसाइंयों में रात्रि बेला में सेंटाक्लाज आ करके गरीबो के दुःख को दूर करते हैं, उसी प्रकार दीपावली के अवसर पर ऐसा माना गया है कि माता लक्ष्मी रात्रि बेला में ही आकर धन की वर्षा करती है। 

दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चैदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियो का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। 


कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयो की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रतिवर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते है। 

भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीपावली यही चरितार्थ करती है-असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है।


‘‘दीपावली महोत्सव‘‘ अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, एवं अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चैहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, आरिज रजा अंसारी, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, राजेश कुमार त्रिपाठी (पी0टी0आई0) वली आलम, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला ने उपस्थित होकर शुभ दीपावली को मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे