Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संतकबीरनगर: भाजपा नेत्री नीतू सिंह ने अंगवस्त्र देकर कार्यकर्ताओ का किया सम्मान




अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष औरंगजेब भी रहे उपस्थित
संतकबीरनगर: शुक्रवार को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम मेंहदावल नगर स्थित बाबू चंद्रशेखर सिंह बालिका इंटर कालेज में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष इन्द्रसेन सिंह द्वारा किया गया।
बताते चले कि शुक्रवार को मेंहदावल नगर के बाबू चंद्रशेखर सिंह इंटर कॉलेज में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी मंडल के समस्त बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। भाजपा नेत्री नीतू सिंह द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को टीका लगाते हुए अंगवस्त्र दिया गया। जिससे सभी कार्यकर्ताओं को बेहद प्रसन्नता हुई। बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष इन्द्रसेन सिंह ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव की घोषणा महज चन्द दिन बचे हैं। सभी लोग अभी से ही अपने अपने बूथ के अंतर्गत आने वाले गांवों में भ्रमण करते हुए लोगो को मतदाता सूची में जुड़ने के साथ ही शासन के उपलब्धियों को बताया जाए। सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराएं। जिससे पुनः प्रदेश के भाजपा की सरकार बन सके। अभी से आज से ही अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस दौरान पूर्व महिला प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्षों की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र के ग्रामीणों का वोट वोटर लिस्ट में देख लें। जिनके मतदाता सूची में नहीं हैं। उन्हें जुड़वाने का कार्य आरंभ करवा दे। 18 साल के सभी लोगो के नाम मतदाता सूची में बढ़वाने का कार्य प्रारंभ कर दे। जिससे कोई भी ग्रामीण मतदान से वंचित न रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार व केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री नीतू सिंह द्वारा अनेको बातो को कहा गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने कहा कि भाजपा मे कार्यकर्ताओ की काफी सम्मान होता है। भाजपा मे धर्म, जाति से ऊपर उठकर कार्य किया जाता है। कार्यकर्ता को देवतुल्य माना जाता है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अपना यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत तिवारी श्याम मोहन यादव दयाराम मिश्र अरुण सिंह उर्मिला सिंह भूपेंद्र त्रिपाठी शिव बहादुर सिंह विंध्याचल सिंह कौशल त्रिपाठी दिनेश सिंह मानवेंद्र सिंह अमित पाठक प्रशांत श्रीवास्तव सुभाष सिंह प्रधान प्रतिनिधि मौलाना वारिस अली, धर्मेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री अरुण सिंह, अविनाश सिंह उर्फ बुलबुल सिंह, आशीष सिंह, दिवाकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, जितेंद्र चौबे, शक्ति मणि त्रिपाठी, संजय सिंह, सहित सैकड़ो बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे