Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के द्वारा मनाया गया संविधान दिवस



आलोक कुमार बर्नवाल

संतकबीरनगर: जनपद के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया के मार्गदर्शन में सभी विकासखंडो में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में और युवा मंडल के सहयोग से संविधान दिवस मनाया गया।



 संविधान दिवस के इस अवसर पर ब्लॉक पौली में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रजनीश के नेतृत्व में सामुदायिक तौर पर प्रस्तावना पठन कराया गया। हमारे संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 



भीमराव अंबेडकर जी के कार्यों एवम भारत के संविधान पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वहीं विकासखंड बघौली में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शालिनी के नेतृत्व में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।



आयोजित गोष्ठी में संविधान निर्माण करता डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करके उनका सम्मान किया और लोगो को बताया की संविधान दिवस 26 नवंबर को किस लिए मनाया जाता है और संविधान का मतलब क्या होता है। 



इस कार्यक्रम में संविधान दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया गया एवं शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस के अवसर पर क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


इस अवसर पर युवा मंडल सदस्य मौजूद रहे तथा अन्य लोगों की भी उपस्थिति अधिक से अधिक संख्या में रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे