Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar जिलाधिकारी के अध्यक्षता में मगहर महोत्सव मनाये जाने सम्बधी प्रथम बैठक हुई आयोजित



आलोक कुमार बर्नवाल

संतकबीरनगर: जिलाधिकारी/अध्यक्ष, मगहर महोत्सव की अध्यक्षता में मगहर महोत्सव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ व प्रबन्धकारिणी समिति एवं साधारण सभा की प्रथम बैठक अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।



बैठक मे मगहर महोत्सव का सफल आयोजन कराये जाने के सम्बन्ध में आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। महोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य शिव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार एवं समिति के सदस्य पवन कुमार श्रीवास्तव, सुभाष शुक्ला, नासिर अहमद आदि लोगों ने पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन कराये जाने के पक्ष में अपनी राय से प्रशासन को अवगत कराया।



जिलाधिकारी/अध्यक्ष, मगहर महोत्सव ने बैठक में कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी मगहर महोत्सव मनाया जाएगा। यह समिति के सदस्य के समक्ष पारित हुआ। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020-21 में कोविड-19 कोरोना संक्रमण के कारण मगहर महोत्सव का आयोजन नही हो सका था। 



परन्तु ईश्वर की असीम कृपा से कोविड-19/कोरोना संक्रमण का प्रभाव नही है। इस लिए समिति के समक्ष मगहर महोत्सव मनाये जाने का निर्णय लिया गया।



अपर जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, मगहर महोत्सव मनोज कुमार सिंह समिति को बैठक में पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गयी। जिस पर समिति के सदस्यों कोई आपत्ति नही हुई।



 बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से गतवर्ष की कार्यवाही की पुष्टि की गयी। बैठक में जिलाधिकारी/अध्यक्ष मगहर महोत्सव व समिति द्वारा निर्देशित किया गया है कि महोत्सव आयोजन से सम्बंधित सभी पत्रावली सचिव/मगहर महोत्सव समिति/वरिष्ट कोषाधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के माध्यम से ही अध्यक्ष मगहर महोत्सव के समक्ष भेजा जाए।



इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत मगहर संगीता वर्मा, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिक्षक डा0 मोहन झा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत राज कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी व मगहर महोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे