Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज के नगर पालिका मैरिज हाल में आयोजित होगा सामूहिक विवाह, मंत्री व विधायक सदर होंगे मुख्य अतिथि

 

श्याम त्रिपाठी 

नवाबगंज (गोंडा) मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह शनिवार को नगर पालिका मैरिज हाल में आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के समाज कल्याण रमापति शास्त्री तथा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह होंगे।

     समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार पूरे जिले से 132  जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण राम करन ने बताया कि इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा सामान्य वर्ग के उन गरीब  व्यक्तियों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपए तक है।उनकी ही पुत्रियों की शादी इस योजना के तहत कराई जाएगी। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपए व्यय किया जाएगा। जिसमें 35 हजार रुपए कन्या के खाते में तथा 10  हजार रुपए का कन्या के गृहस्थी का सामान तथा 6 हजार रुपए भोजन समेत अन्य पर व्यय किया जाएगा। सोमवार की देर शाम तक कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से जिले मे 132 जोड़ों की शादी का प्रस्ताव जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास भेजा गया है लेकिन मुजेहना तथा करनैलगंज से कुछ और प्रस्ताव मिलने से यह आंकड़ा ओर बढ़ जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय, ब्लाक प्रमुख अरुंधती सिंह,वेलसर प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र सिंह, तरबगंज प्रमुख मनोज पाण्डेय, वजीरगंज प्रमुख अनीता यादव, सदस्य प्रदेश परिषद भाजपा बाबूलाल शास्त्री वर कन्या को आशीर्वाद देंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे