Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने ली शपथ

प्रतापगढ़। जिले के लालगंज ब्लाक सभागार मे गुरूवार को सर्वसम्मत से निर्वाचित किये गये प्रधान संघ के पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गयी। 


बतौर मुख्यअतिथि बीडीओ अश्विनी कुमार पटेल ने प्रधान संघ अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष राजू यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकेश कुमार वर्मा, महामंत्री बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष देवनाथ पाण्डेय, विधिक सलाहकार विद्युत मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रशासन ब्रिकेश वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन जावेद खां, मीडिया प्रभारी रोहित मिश्र, प्रचार प्रचार मंत्री प्रमोद सरोज को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह ने प्रधान संघ अध्यक्ष समेत सभी संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया। 


ब्लाक प्रमुख ने मौजूद प्रधान संघ अध्यक्ष समेत सभी ग्राम प्रधानों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए गांव के समुचित विकास की बात रखी। कार्यक्रम मे मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी की ओर से प्रधान संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। 



कार्यक्रम मे एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद दुबे, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यप्रकाश पाण्डेय ने किया। 


इस मौके पर देवदत्त शुक्ल, रोहित मिश्र, दिनेश बहादुर, अशोक गुप्ता, देवनाथ पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे