Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:मुख्यमंत्री के होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को जिले के लालगंज क्षेत्र में होने वाली जनसभा को लेकर रविवार को प्रशासन कड़ी मशक्कत में दिखा। 


लालगंज तहसील के नया का पुरवा के समीप मैदान में सीएम दोपहर आएंगे। जनसभा स्थल पर मंच तथा समीप वर्ती स्थान पर हेलीपैड बनाये जाने का काम तेजी से देखा गया।


 वहीं सीएम के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के भी बंदोबस्त जारी दिखे। जिले के एएसपी रोहित मिश्र, एडीएम सुनील कुमार शुक्ल तथा लालगंज एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह, टाउन एरिया के ईओ सुभाष चन्द्र सिंह कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रशासनिक प्रबंधों को अंतिम रूप देने में डटे नजर आए। 


वहीं पुलिस व प्रशासन सुरक्षा के भी प्रबंधों में मसगूल दिखा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लालगंज तहसील मुख्यालय पर स्थित सरकारी कार्यालयों में भी साफ-सफाई तथा अभिलेखों को दुरूस्त किए जाने में भी अफसरों एवं कर्मचारियों को पसीना बहाते देखा गया। 


इधर भाजपाईयों ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार में रविवार को पूरी ताकत झोंकी है। भाजपाईयों में सीएम के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे