Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:कांग्रेस अपनी चाल चरित्र के कारण अब तो अधिकृत विपक्ष ही नहीं रह गई : शोभा करदलांजे

अखिलेश ने भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद करके उत्तर प्रदेश को डुबो दिया था

आरके गिरी

गोण्डा:सावरकर के विषय में कांग्रेस को जानकारी ही नहीं है। महात्मा गांधी के विषय में बोलते हैं। लेकिन मानते नहीं। 


कांग्रेश स्वतंत्रता सेनानियों का सिर्फ अपमान करना जानती है। भाजपा में ऐसा नहीं है। हमारे कौन-कौन से स्वतंत्रता संग्राम के वीर हैं। उन्हें हम जानते हैं व मानते हैं।

वीडियो


यह बात सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करदलांजे ने कहा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल ऐसे महापुरुषों का फोटो ट्विटर पर वोट बैंक के लिए डालते हैं। महाराष्ट्र में आज भी सावरकर परिवार के लोग रहते हैं। वह गोवंश खाते नहीं है। 


फिर ऐसा बात क्यों आएगा। स्वतंत्रता आंदोलन में किन किन देशभक्तों ने भाग लिया। कांग्रेस के लोग ऐसे अमर सपूतों को अपमानित करते हैं। 


यही कारण है कि यह पार्टी अपनी चाल चरित्र के कारण लगातार गिरती जा रही है। संसद में कांग्रेस के कितने लोग हैं। इनकी स्थिति तो यहां तक पहुंच गई है। कि यह अधिकृत विपक्ष भी नहीं है। वह स्वतंत्रता सेनानियों को मानते नहीं। 


देश के बहुसंख्यक लोगों के मन में क्या है। उसे जानते नहीं फिर इनको वोट कौन देगा। इसलिए कांग्रेस के लोग बहुत परेशान हैं। ओवैसी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि क्या वह भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। 


उनके बयान बाजी से ऐसा ही लगता है। लेकिन वह अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे। समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कानपुर में पैसा मिला है। 


वह किसका पैसा है। अखिलेश यादव उसके पाटनर हैं। यह काला धन चुनाव में खर्च खर्च करने के लिए व्यवसाई के घर इकट्ठा किया गया था। उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले जंगलराज था। 


अब कैसे हैं। यह आप लोग महसूस कर रहे हैं। जनता ने बड़े ही उम्मीद के साथ अखिलेश यादव को मौका दिया था। कि नौजवान है कुछ काम करेंगे। लेकिन कुछ नहीं किया सिर्फ जातिवाद भाई भतीजावाद भ्रष्टाचार करके उत्तर प्रदेश को डुबो दिया। जब हमारी सरकार आई है। तो इससे ऊपर लाने का काम किया जा रहा है। 


मोदी योगी की जोड़ी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में परचम लहराए गी हम विश्व को एक नया संदेश देंगे। संसद में 11 महिला मंत्री हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं को बहुत प्राथमिकता दी है। 


प्रकार महिलाओं को केंद्र बिंदु में रखकर योजनाएं बना रही है। प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसका कोई टिकट लेना ही नहीं चाहता है। देश का युवा मोदी योगी के साथ है।


 

पत्रकार वार्ता के बाद मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें किसानों को हर संभव सहायता समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे