Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। उमरी बेगमगंज क्षेत्र के छतौनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ओंकार सिंह (90 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। 


वह डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना पर शिक्षक जगत समेत सैकड़ों लोगों ने शोक जताया है। 

     

सेवानिवृत्त शिक्षक ओंकार सिंह करीब 35 वर्ष तक प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। साथ ही लंबे समय तक बेनी माधव इंटर कालेज परसपुर व कृषक समाज इंटर कालेज में प्रबंध समिति के सदस्य रहकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाई। कुछ दिनों पूर्व जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया था। 


रविवार को निधन के बाद शव को लखनऊ से लाकर पैतृक गांव छतौनी में दाह संस्कार किया गया। 


निधन पर उनके बेटे व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमा शंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलसर अजय कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, राजेश शुक्ल, रवि प्रकाश सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सद्दाम हुसैन, इरफ़ान मोईन, जावेद कमर, आशीष चौरसिया, राकेश कुमार, यशवंत सिंह आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे