BALRAMPUR:सपा का झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान | CRIME JUNCTION BALRAMPUR:सपा का झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:सपा का झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान के तहत तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवो में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ भानु त्रिपाठी ने लोगो के घरों पर पार्टी का झंडा लगाया और उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की अपील की।



सपा नेता का डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार ही सर्व समाज का उत्थान कर सकती है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर घर-घर झंडा लगाने का निर्देश दिया गया है। 



उन्होंने कहा कि हम अखिलेश यादव के सिपाही हैं, उनके निर्देश पर तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी का झंडा लगाया गया, इससे यह प्रतीत होता है कि पार्टी के प्रति लोगों में भारी आस्था है । 


सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभाओं में जिस तरीके से भीड़ उमड़ रही है, उससे यह लग रहा है कि आने वाले 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बननी तय है। 


उन्होंने योगी सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ रही है । भाजपा सरकार में किसान बेरोजगार नौजवान सहित अन्य वर्गों के साथ अन्याय किया जा रहा है भाजपा सपा सरकार में किये गए कार्यों की सिर्फ फीता काट रही है। 


इस दौरान डॉ एस के यादव, कैलाश यादव, अभय पांडे सुरेश चौधरी, पप्पू चौधरी, अनिल, वैभव पाठक, मुसीबत अली, स्माइल सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे