Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 करोड़ लोग करेंगे सूर्य नमस्कार

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सूर्य नमस्कार में भारत का रिकार्ड बनाने की मुहिम चलाई गई है। योगाचार्य आदर्श मिश्र ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड देशवासियों के सहयोग से बनाया जाएगा। 

योग गुरु :आदर्श मिश्र
योग गुरु :आदर्श मिश्र


इसमें देश के नागरिकाें, विभिन्न विद्यालय एवं संस्थाओं का सहयोग रहेगा। योगाचार्य आदर्श ने बताया कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का विश्व कीर्तिमान बनाने का संकल्प आयुष विभाग तथा पतंजलि योगपीठ, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, हार्टफुलनेस, क्रीड़ा भारती और गायत्री परिवार, गीता परिवार ने लिया है। 


आयुष विभाग गोंडा ने इसमें ज्यादा से ज्यादा सम्मिलित होने के लिए जिले के नागरिकों को विद्यालयों एंव विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं को निमंत्रण देने का कार्य प्रारंभ किया है। 


रजिस्टर्ड प्रतिभागीयों को राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया सूर्य नमस्कार से शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूती तो मिलेगी ही साथ ही पूरा भारत एकत्व के भाव से भी जुड़ेगा। 


स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी से 7 फरवरी के बीच प्रतिभागीयों को 21 दिन तक 13 सूर्यनमस्कार करने होंगे। पंजीकरण व्यक्तिगत और उनके  संस्था के माध्यम  दोनों प्रकार से हो सकते हैं। 


योग गुरु आदर्श मिश्र ने समस्त जनपदवासियों से इस राष्ट्र यज्ञ में शामिल होने का आवाहन करते हुए कहा ये अपने आप में एक एतिहासिक कीर्तिमान होगा, जिससे राष्ट्र का गौरव सम्पूर्ण विश्व में बढ़ेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे