Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:संस्कृति और संस्कार के साथ सदगुरु की कृपा से मिलता है मोक्ष



राम कथा का हुआ शुभारंभ

 वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। लालगंज कस्बे में सात दिवसीय रामकथा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। भव्य कलश यात्रा के उपरांत शुरू हुई रामकथा के प्रथम दिवस चित्रकूट धाम से पधारी पूज्या सुरभि, बैदेही जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सदगुरु प्राप्ति का मार्ग बताया।



उन्होंने मानस की प्रथम चौपाई बंदऊ गुरु पद पदुम परागा का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए बताया कि सम्पूर्ण मानस की एक  एक चौपाई संस्कार और संस्कृति का मूल मंत्र है। 


सबसे अपील करते हुए उन्होंने चेताया कि यदि हमारे परिवार ,हमारे बच्चों में संस्कार लाना है तो उन्हें संस्कृति से जोड़ना होगा।वैदेही जी ने आगे बताया कि यदि जीवन में संस्कार और सदगुरु मिल गए तो जीवन आसान हो जायेगा।


 मोक्ष का साधन बताते हुए उन्होंने मनुष्य को राम नाम के मर्म को समझाया।मानस कथा के प्रथम दिन ही उन्होंने अपने रसमयी भजनों से उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कथा के संयोजक एवम आयोजक जय कौशल एवम अनिल शुक्ला राजा ने आए हुए श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


कथा के दौरान समाजसेवी संजय शुक्ल, अभिषेक पांडेय,कैलाश नाथ तिवारी,किशोर पारीक,विनोद मिश्रा,राधेश्याम मिश्रा,निशा तिवारी,अमरावती,कृष्ण नंदिनी तिवारी,वीरेंद्र तिवारी, एस एन तिवारी,नीतेश दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे