Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज तहसील में समारोह आयोजित कर राजस्व निरीक्षक को दी विदाई

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ :जिले के लालगंज तहसील मे सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामगोपाल शुक्ल को शनिवार को साथी कर्मचारियों ने समारोहपूर्वक विदाई दी। 


तहसील सभागार मे लेखपाल संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह व लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने रामगोपाल को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन उपाध्यक्ष केके सरोज ने किया। 


इस मौके पर तहसीलदार जावेद अंसारी, नायब तहसीलदार कैलाश नाथ यादव, रामबिहारी मिश्र, राकेशकांत मिश्र, प्रदीप सिंह आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे