Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022: अयोध्या विधानसभा से संभावित कांग्रेस की प्रत्याशी रीता मौर्या का जनसंपर्क अभियान जोरों पर

वासुदेव यादव 

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की सम्भावित विधायक प्रत्याशी श्रीमती रीता मौर्या पत्नी रामनरेश मौर्या का चुनावी जनसंपर्क अभियान जोरों पर है।

  


अयोध्या विधानसभा में इकलौती महिला प्रत्याशी हैं रीता मौर्या। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के सम्मान में और जनता के उत्थान व विकास हेतु हम विधानसभा में चुनाव लड़ रही हूं। और बंपर वोटों से जीतेंगे। 


हमें सभी वर्गों धर्मों का युवाओं का छात्रों का किसानों का सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों का भरपूर साथ मिला है। आगामी  27 फरवरी को जानता पंजे पर मोहर मारकर व पंजे वाला बटन दबाकर अयोध्या से कांग्रेस पार्टी को विजई देगी।

  

हमारा जनसंपर्क अभियान अयोध्या विधानसभा में चारों ओर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी ही सभी वर्गो व धर्मों की पार्टी है जो राष्ट्र के हित में है। 


रीता मौर्या ने कहा कि भाजपा बसपा व सपा जाति व धर्म की राजनीति करती हैं। भाजपा बसपा और सपा अबकी बार साफ हो जाएगी। अयोध्या विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की बंपर वोटों से जीत होगी।

  


इस विधानसभा में सबसे ज्यादा किसानों का वोट है महिलाओं का वोट है युवाओं का वोट है और यह सभी कांग्रेस पार्टी को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या विधानसभा में शहर से लेकर गांव तक धुआंधार प्रचार हो रहा है।  जनसंपर्क अभियान चल रहा है। 


आने वाले 27 फरवरी को यहां की जनता कांग्रेस पार्टी को वोट देगी और 10 मार्च को विजय प्रदान करेगी ।

 


हमारे संवाददाता से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनरेश मौर्य ने कहा कि विगत कई वर्षों से अयोध्या विधानसभा की जनता का सेवक हूं। क्षेत्र के सम्मानित जनता का बहुत सेवा किया हूं। 


अब अवसर आ गया कि जनता हमें अपना आशीर्वाद प्रदान कर हमारी पत्नी रीता मौर्या को भारी मतों से विजई बनावे और अपना आशीर्वाद प्रदान करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे