Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: जनपद की दो सीटों मेहनौन व गौरा से अपना दल एस ने ठोकी ताल,भाजपा की बढ सकती है मुश्किलें

गौरा एवं मेहनौन दो विधान सभा कुर्मी बाहुल्य 

बी के ओझा

गोण्डा। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए विधानसभा मेहनौन से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव युवा मंच व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल व अन्य दो व्यक्तियों ने दावेदारी पेश की है। 


जबकि विधानसभा 301गौरा से जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने अपना दल एस संगठन में अपनी दावेदारी पेश की है।


इसी के साथ विधानसभा गौरा एवं मेहनौन में भाजपा नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 


लक्ष्य 2022 के क्रम में विधानसभा गौरा में अपना दल एस चुनावी तैयारियों को गति प्रदान करते हुए  जोन, सेक्टर व बूथ स्तर की इकाईयों के गठन के समापन की ओर बढ़ रहा है।



दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा की दावेदारी के बाद भाजपा व अपना दल एस के चुनावी गठबंधन में 301गौरा की सीट अपना दल एस के कोटे में जाने की खबरें बहुत तेजी से चर्चा परिचर्चा का विषय बनी हुई हैं।  


विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गठबंधन में ये सीट किसके पाले में जायेगी इस बारे में आम जनमानस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।



इस बारे में बातचीत के दौरान अभिमन्यु पटेल ने बताया कि अपनी पार्टी अपना दल एस में  हमने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन अनुप्रिया पटेल जी के समक्ष इन सीटों पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। 


यदि हमें अवसर मिलता है तो हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगे अन्यथा जो भी पार्टी का निर्देश होगा उसका पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ पालन किया जायेगा ।



यह भी जानना जरूरी है कि मेहनौन एवं गौरा विधान सभा कुर्मी बाहुल्य होने के चलते अपना दल एस के दावेदारी करने के पर  दोनों भाजपा विधायक की मुश्किलें बढा दी है। 


गौरा में जहां  भाजपा विधायक को ब्राह्मणो के विरोध का डंस झेलने के साथ भाजपा सांसद के पिता का लेटर वार से दो चार होना पड रहा है वही अपना दल एस अनु प्रिया पटेल  के  संगठन से दावेदारी कर हलचल और बढा दी है। 



परिणाम कुछ भी हो इन जोरदार  अटकलों के बीच एक बार पुन: विधानसभा गौरा में भाजपा व सपा के तमाम दावेदारों के कारण  चुनावी दंगल बहुत ही रोमांचक दौर में पहुँचता जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे