Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:योगी आदित्यनाथ को भाजपा अयोध्या से दे टिकट : महंत रामपदारथदास

वासुदेव यादव 

अयोध्या।  श्रीराम जानकी शिमला मंदिर वासुदेवघाट अयोध्या के पीठाधीश्वर महंत रामपदारथदास ने मांग किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा अयोध्या से टिकट दे।

 

उन्होंने कहा है यदि योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो पूरी अयोध्या के साधु संत और जनता उनको भारी मतों से विजई बनाएगी। 


उनके विजई होने से अयोध्या का संपूर्ण विकास होगा। राम मंदिर का निर्माण कार्य और तेजी से होगा। महंत राम पदारथ दास ने बताया है कि यदि योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ेंगे तो आसपास की सीटों पर भी भाजपा का कब्जा होगा। 


जनता योगी और मोदी के कार्यों से खुश है और योगी आदित्यनाथ को भारी मतों से विजई बनाकर सुबे की पुनः मुख्यमंत्री योगी को बनाने का काम करेगी।

  

जबकि हनुमान गढ़ी के महंत धर्मदास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से बहुत पुराना लगाव रहा है। 


योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ेंगे तो संत समाज तन मन धन से समर्पित होकर योगी आदित्यनाथ को भारी मतों से विजई बनाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे