Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परसपुर के पसका मेले पर लगा कोरोना का ग्रहण,नहीं होगा मेला का आयोजन

बी पी त्रिपाठी

गोंडा। जनपद में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए पसका मेला आयोजन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।


 उक्त मेले के आयोजन के सम्बन्ध में जनपद वासियों को अवगत कराते हुए अपर जिलाधिकारी गोंडा ने कड़ा आदेश जारी कर मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है।                                                                     

मालूम हो कि गोण्डा जनपद के परसपुर क्षेत्र अन्तर्गत पसका में सरयू घाघरा संगम पर प्रति वर्ष पौष पूर्णिमा पर विशाल मेला लगता था और जिले में अवकाश भी घोषित किया जाता था। परन्तु कोविड 19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने उक्त मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे