Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

27 फरवरी को बिना किसी भय व प्रलोभन के निर्भीक होकर करें मतदान

अलीम खान 

अमेठी :आगामी 27 फरवरी को समस्त मतदाता बिना किसी डर के मतदान केंद्र पर जाएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें।


उक्त बातें  नेहरू युवा केंद्र अमेठी के द्वारा ग्रामसभा फूला में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान की गोष्ठी में महात्मा गांधी नेशनल फैलोशिप से आए मनीष गुप्ता ने कही। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 27 फरवरी को जनपद में विधानसभा का मतदान होगा, लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता बिना किसी भय व प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान करें।


 कार्यक्रम में मतदाताओं को संबोधित करते हुए नेहरु युवा केन्द्र अमेठी की उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने कहा  लोकतंत्र के  इस महापर्व में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है  इसलिए आगामी 27 फरवरी को सभी महिलाएं अपने साथ कम से कम 20- 20 अन्य महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करके मतदान कराये, जिससे कि मतदान प्रतिशत बढ़ सके।


 बताते चलें कि नेहरू युवा केंद्र अमेठी  के द्वारा वर्तमान में पूरे जनपद में  कम मतदान वाले पोलिंग बूथों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पिन्टू शुक्ल  ने कहा कि जब सभी मतदाता उत्साहपूर्वक शत प्रतिशत मतदान करेंगे तभी एक अच्छे जनप्रतिनिधि  का चुनाव होगा ।  


कार्यक्रम में आदर्श कुमार एनवाईवी सिंहपुर, सरजू प्रसाद प्रधान फूला, श्रवण कुमार शुक्ल, बलराम मिश्र , संदीप शुक्ल, जगत नारायण, रंजीत कुमार, रन्नौ शुक्ला, विनीता शुक्ला के साथ ही अन्य दर्जनों मतदाता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे