Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:प्रदेश को भाजपा ने बनाया भयमुक्त प्रदेश :अमित शाह

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। जनपद में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बार 300 से अधिक सीट मिलने जा रही है।



पांचों चरण में भाजपा को बहुमत मिल गई है छठवें चरण और सातवे चरण में 300 पार होंने जा रही है।



आज जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा की सरकार ने प्रदेश को भयमुक्त प्रदेश बनाया तथा गुंडे माफियाओं को जेल में भेजा है,भारत जनता पार्टी की सरकार ने जो विकास कार्य किया है ।


आज तक किसी भी सरकार ने सोचा नहीं था। सपा की सरकार जब जब बनी हुई तब तक अराजक तत्वों को बढ़ावा मिला है। 



लेकिन योगी ने उन अराजक तत्वों को समाप्त करके उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाकर इतिहास रचा है।



उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा),बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा कांग्रेस ने धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में पाला था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटा दिया गया।


सपा के गुंडे आज जेल में हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडे माफियाओं को ढूंढ-ढूंढ कर जेल भेज दिया है। 


समाजवादी पार्टी की सरकार में ये गुंडे माफिया जेल के बाहर होंगे और प्रदेश का विकास नहीं हो पाएगा। 


कश्मीर भारत का था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पर जो बदलाव किया है आज तक किसी भी सरकार ने सोचा भी नहीं था।

 

इसलिए सभी के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत ही आवश्यक है। 


योगी आदित्यनाथ ने गुंडों माफियाओं के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई किया है।उन्होंने कहा कि 5 चरणों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गई है छठवे और सातवें चरण में भाजपा 300 पार होने जा रही है। 


इस मौके पर भाजपा के सांसद हरीश द्विवेदी,भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे