Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :जीव जन्तुओं के सरक्षंण से हीहरित होगा पर्यावरण:वनक्षेत्राधिकारी

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ लालगंज वन क्षेत्रीय कार्यालय लालगंज द्वारा वर्ल्ड फेस्टिवल 2022 का आयोजन किया गया। 


अंतर्राष्ट्रीय वेटलैण्ड दिवस के अवसर पर  वर्ल्ड फेस्टिवल दिवस मे   क्षेत्रीय वन अधिकारी लालगंज अनिल कुमार शुक्ला ने विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों के संरक्षण एवं वन संपदा की देखरेख के लिए जागरूक लोगों से आह्वान किया ।


उन्होंने कहा की हर व्यक्ति को चाहिए पर्यावरण से विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों का संरक्षण करें ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने करते हुए कहा कि मानव जीवन में वन्य जीव जंतुओं के साथ ही पेड़ पौधों का बड़ा महत्व है।


 पर्यावरण का संरक्षण करके ही समाज को एक अच्छे  वातावरण का सृजन किया जा सकता है। 


कार्यक्रम में वन दरोगा सर्वेश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, त्रिभुवन तिवारी वनरक्षक अजीत कुमार व पूजा सिंह के साथ ही संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री प्रवीण यादव ने संबोधित करते हुए वर्ड फेस्टिवल दिवस के अवसर पर अपने विचार देते हुए वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण की अपील की। कार्यक्रम का संचालन वन दरोगा अजीत कुमार सिंह ने किया।

 


इस अवसर पर पूर्व प्रधान संतोष सिंह, रजनीश मिश्रा, सिटू मिश्रा ,रवीन्द्र तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी राहुल मिश्रा ,नामवर सिंह, इरफान अली, शाहिद खान, मनोज तिवारी, शिव प्रसाद यादव, राजेश जयसवाल, संजय पांडे, सुरेंद्र रजक, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे