दिनेश कुमार
गोण्डा:योगी की रैली से लौट रहे भाजपा के प्रचार वाहन पर दबंगो ने किया ताबडतोड फायरिंग,
प्रचार वाहन स्कार्पियो को रोक कर उसमें बैठे लोगों को जमकर लाठीडंडा से पीटा।
गौरा विधान सभा क्षेत्र में गिन्नीनगर में सीएम योगी की जनसभा थी। जिसमें विधायक प्रभात वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील करके सीएम बहराइच में जनसभा के लिये जा चुके थे।
शाम को कार्यकर्ता राम नरेश चौहान,जय प्रकाश कोरी, राम चन्दर वर्मा व दो लोग अन्य वापस जा रहे थे। जब प्रचार वाहन ताबेपुर गांव के पास पहुंचा तो अचानक कालेरंग की इडीवर गाडी ने भाजपा के प्रचार वाहन पर ताबडतोड फायरिंग शुरू कर दिये।
भाजपा का वाहन रूकते ही विपक्षी लोगों ने लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिये। लोग वाहन छोड कर भागने लगे तो वाहन को दबंगो ने तोड डाला।
वही भाजपा वाहन में पीछे बैठे एक व्यक्ति ने जान बचाकर गन्ने के खेत में जाकर छुपकर वहां से भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर आनन फानन में तमाम भाजपा के पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये।
मौके पर पहुंची पुलिस व कार्यकर्ताओं ने घायल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सीएचसी छपिया अस्पताल लायी।
जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जय प्रकाश व राम चन्द्र रेफर हुए है।
नाराज भाजपा के सैकडो कार्यकर्ताओ व पदाधिकारी थाने पर पहुंच गये।
वही विधायक प्रभात कुमार वर्मा भी अस्पताल के बाद सीधे थाने पहुंच गये। थानाध्यक्ष चितवन कुमार मुख्यालय पर मीटिंग में गये थे घटना को सुनकर वे भी थाने पहुंचे।
बब्बन पान्डेय निवासी मझौवा ने थाने में तहरीर देकर दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह, उनके भाई, उस्मान सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कडी कार्यवाई की मांग किया है।
थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है एफ आई आर दर्ज कर कडी कार्यवाई की जायेगी।मौके पर सीओ संजय तलवार भी पहुंच गये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ