रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज गोण्डा (ब्यूरो)। धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं एंव कालेज के छात्र -छात्राओं ने नगर में घूम घूमकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दृष्टिगत कन्हैया लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डीपी मौर्य की अगुवाई में छात्र -छात्राओं एंव कालेज के अन्य कर्मियों ने पम्पलेट के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया।
वहीं दूसरी तरफ धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने आयुष सोनी और विशाल कौशल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूमकर लोगों को राष्ट्र हित में मतदान करने के लिए जागरूक किया।
कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार, बस स्टेशन, मौर्य नगर, बमपुलुस, सकरौरा आदि मोहल्लों में नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने सारे कामों को छोड़कर सर्वप्रथम मतदान करें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपना मत किसी भी प्रत्याशी को दें लेकिन मतदान अवश्य करें और मतदान के बाद ही अपने अन्य कार्य करें।
इस मौके पर हर्ष सोनी, शशांक वर्मा, अमित कौशल, रोनित सोनी, विमल मिश्रा, आकाश सोनी, तनिष्क चौरसिया, अंकित सोनी, बाल मुकुंद त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ