Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:पति की हत्या में पत्नी, प्रेमी संग गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल व मोटर साईकिल बरामद

डॉ ओपी भारती

गोण्डा:उमरी बेगम गंज थानान्तर्गत गोलाहिया परास पट्टी मझवार निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा की हत्त्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। 


पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के द्वारा गठित की गई टीम ने बारीकी से जांच कर हत्या अभियुक्तों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर लिया है। 


हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि दिनांक 20.02.2022 को वादिनी सोनी मिश्रा पत्नी प्रवीण कुमार मिश्रा निवासी गोलहिया परासपट्टी मझवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात द्वारा उसके पति को शौच हेतु जाते समय लाठी-डण्डे व धारदार हथियार से मारा-पीटा है जिससे उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। 



सूचना पर थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं मु0अ0सं0-33/22,धारा 34,323,324,302 भादवि में  अभियोग पंजीकृत किया गया था।


पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी के पर्यवेक्षण में 03 टीमे गठित कर इस मामले का बारीकी से निरीक्षण कर घटना का सही खुलासा करने व दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज करुणाकर पांडेय व प्रभारी एस0ओ0जी0 सुनील कुमार को दिए थे।



उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा किए गए गहनता से निरीक्षण व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो/भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी का थाना तरबगंज क्षेत्र के रहने वाले सूरज सिंह से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 



दिनांक 20.02.2022 को आरोपी सूरज सिंह मृतक की पत्नी के बुलाने पर उससे मिलने उसके गांव आया था तथा गांव के बाहर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था। 


शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय प्रवीण कुमार द्वारा देख लिया गया था तथा टोकने पर सूरज सिंह व सोनी मिश्रा द्वारा चापड़ से मारकर प्रवीण कुमार मिश्रा की हत्या कर दी गयी थी। दोनो आरोपियों द्वारा अपने-अपने जुर्म को स्वीकार भी किया गया है।



 आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ व प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज में विधिक कार्यवाही की गयी। 


पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000/- रू0 से पुरस्कृत किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे