Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महेशगंज पुलिस ने अवैध तमन्चा,कारतूस व अवैध गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ जनपद के थाना महेश गंज पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने का दावा पुलिस कर रही है। 


इसी क्रम में थाना महेशगंज से उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के नीलकण्ठ का पुरवा से एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त लक्ष्मी कान्त मिश्रा उर्फ ओली पुत्र छेदीलाल मिश्रा नि0 नीलकण्ठ को 01 किलो 142 ग्राम अवैध गांजा, 01तमन्चा 315 बोर, तथा जिन्दा कारतूस व अवैध गांजा बिक्री के 1,260/- रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। 


इस सम्बन्ध में थाना महेशगंज पर मु0अ0सं0 23/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करके जेल भेजने का दावा किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे