Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Up election 2022:भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने दिया जीत का टिप्स

 

पं श्याम त्रिपाठी

गोण्डा:मसकनवा कस्बे के राजा फार्म हाउस पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। 


मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री सांसद राज्यसभा शिव प्रताप शुक्ल विशिष्ट अतिथि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने पं दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर फूल माला अर्पित किया।


मुख्य अतिथि श्री शुक्ल ने कहा कि जनता ने सभी पार्टियों को नकार कर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता पर बैठाया।प्रदेश में भारती जनता पार्टी की सरकार बनेगी। 


उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ने  सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा देकर देश को एक सूत्र में पिरोया। सभी वर्गों का विकास किया।


किसी के साथ भेदभाव नही किया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गरीबों को 45 लाख आवास दिया।लाभ जनता के खाते में सीधे तौर पर जाते हैं। 


लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए 47 मेडिकल कॉलेज खुला है।उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने सारी बाधाओं को तोड़ कर अयोध्या पहुंच गयी। 


राम मंदिर की नीव रखी।यू पी में योगी सकार ने बुलडोजर चला कर गुंडों और माफियाओं का सफाया किया।आम जनमानस को राहत दिलाया। जनता को तराजू पर तौलना पड़ेगा।


सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने कहा कि आज सड़कें बनी है। बिजली अधिक रहती है। समय से राशन मिलता है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को लोगों को बताया। 


विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि भारती जनता पार्टी ने सभी का विकास किया। उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त किया। 



भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम, प्रवासी संजय भाई पटेल, विधानसभा प्रभारी अनूप गुप्त, हनुमान प्रसाद, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, शान्ति भूषण मणि त्रिपाठी, कुमकुम तिवारी, संदीप पाडेय, मनोज तिवारी, आशीष त्रिपाठी, शिव सागर तिवारी, डां चंद्र प्रकाश तिवारी,  राकेश तिवारी, ब्लाक प्रमुख छपिया अनिल कुमार  नीलू पासवान , वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय अवधेश मिश्र, जितेन्द्र पाण्डेय, भूपेश मिश्रा, छोटाने पाण्डेय, अरूण शुक्ल, राधेश्याम वर्मा, राममूर्ति वर्मा,जगन्नाथ चतुर्वेदी,सोनू पाण्डेय, दुर्गा वर्मा ,विक्रम पटेल, दीपेन्द्र पाण्डेय, राजन सिंह, शिव प्रसाद यादव, पंकज सिंह अम्बिका साहू, सहित अनेक लोग रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे