Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Up Election 2022:अयोध्या की जनता को भाजपा और सपा ने केवल छला:रीता मौर्या

वासुदेव यादव

अयोध्या। अयोध्या सदर कांग्रेस प्रत्याशी रीता मौर्या का जनसंपर्क अभियान और रोड शो जारी है। 


उनकी भीड़ में महिलाओं की संख्या यह दर्शाती है कि इस बार इस चुनाव में उनकी काफी पकड़ है। महिलाओं पर उनकी बड़ी पकट है। 


उनके जन समर्थन में उमड़ रही भीड़ यह दर्शाती है कि कांग्रेस प्रत्याशी रीता मौर्या सबसे मजबूत प्रत्याशी के रूप में अयोध्या सदर विधानसभा में चुनाव लड़ रही हैं।


अयोध्या सदर  प्रत्याशी रीता मौर्या ने कहां है कि अयोध्या विधानसभा से चुनाव हम जीत रहे हैं। यहां की माताएं बहने भाई बुजुर्ग किसान छात्र सभी का हमे समर्थन मिल रहा है।


  27 फरवरी को यहां की जनता हमें चुनाव जीताएँगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सब धर्म की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी से बेहतर कोई पार्टी नहीं है। 



हमारी सरकार आने पर सभी किसानों का कर्ज माफ होगा। बिजली बिल माफ होगा। सभी वर्गो धर्म का समान रूप से विकास होगा। रामनरेश मौर्य जो कि कांग्रेस प्रत्याशी रीता मौर्य के पति हैं। 



उन्होंने कहा कि पूरी अयोध्या विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की लहर है। कांग्रेस पार्टी को विकास के नाम पर सब वोट देंगे। अयोध्या की जनता को भाजपा और सपा ने केवल छला है। 


कांग्रेस पार्टी ही अयोध्या को विकास के रास्ते पर ला सकती हैं। भाजपा जुमले बाजो की पार्टी है व जनता में नफरत फैलाती है। 


कांग्रेस पार्टी रोजी रोजगार और विकास की बात करती है। महिलाओं का सम्मान केवल कांग्रेस पार्टी करती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या सदर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही हैं और चुनाव जीतेगी। 


इस दौरान अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल रहे।


इस दौरान प्रत्याशी रीता मौर्या ने कहा कि 25 फरवरी को सुबह 10 बजे सूर्यकुंड दर्शन नगर से विशाल बाइक यात्रा निकाली जाएगी जो अयोध्या विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे