Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:हम जन मन की बात करते हैं सपाई गन की बात करते हैं:स्वतंत्र देव पटेल

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा क्षेत्र के कांधरपुरपुर बाजार स्थित मेला ग्राउंड में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल ने भाजपा प्रत्यासी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र शिवाकांत ओझा, हरिप्रताप सिंह गणेश नारायण नीलम हिंद राम खेलावन वर्मा, राजेंद्र पाल अपना दल राजेश सिंह ओम प्रकाश त्रिपाठी वरुण प्रताप सिंह संजय सिंह राघवेन्द्र शुक्ल जिला मिडिया प्रभारी,अपना दल अध्यक्ष बृजेश पटेल अंशुमान सिंह कोहंडौर मंडल अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ला अर्पित त्रिपाठी विक्रम सिंह, रामकृष्ण   भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।



प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने 15 करोड घरों को महीने में दो बार राशन देने का काम किया है। 


30000 ग्राम पंचायतों में पानी पहुंचाया है मैं कुर्मी परिवार से हूं प्रदेश अध्यक्ष हूं आज यहां तक पहुंचा हूं तो योगी मोदी की सरकार की देन है नहीं तो हम जैसे गरीब परिवार का व्यक्ति यहां तक ना पहुंच पाता।


भाजपा सरकार ने 43 लाख मकान प्रधानमंत्री आवास लोगों को मुहैया कराया है ।


 गरीबों की सेवा के लिए लड़ रहे हैं आपका प्रत्याशी गरीबों को सेवा करेगा, गरीबों को मकान दिलाएगा, सड़क खड़ंजा दिलाएगा।



 भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए भाजपा प्रत्याशी ने सभी को दंडवत प्रणाम किया और मंच पर कई लोगो ने अपना दल कमेरा छोड़ कर बीजेपी का दामन थामा।  



इसके बाद भोजन की व्यवस्था चिगुड़ा सराय शंकर में हरिश्चंद्र वर्मा के घर थी और वहां पर जमीन पर बैठकर सभी ने भोजन ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे