पं श्याम त्रिपाठी
गोण्डा:किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चुनाव लड़ रही हूँ।
उक्त बातें तरबगंज की कांग्रेस प्रत्याशी त्वरिता सिंह ने रगड़गंज कस्बे में चुनाव कार्यालय उदघाटन के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की अनेकता को एक डोर में पिरो कर अखण्ड भारत की स्थापना की थी।
लेकिन कुछ लोग धर्म व जाति का द्वेष फैलाकर देश में अव्यवस्था का माहौल बनाकर राज करना चाहते हैं। जनता को स्वयं चिंतन करना होगा।
ऐसे राजनीतिक व्यक्तियों, दलो को पहचान कर उसे सत्ता से दूर करना होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन मन्त्री अवधेश सिंह ने कहा कि आज देश व प्रदेश में किसानों का क्या हाल हो गया।
किसानों को उपज का मूल्य, बाजार व आवश्यक मशीनरी नही मिल रही। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।
मंहगाई चर्म पर है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि कांग्रेस पार्टी के हाथों में सत्ता सौंपी जाए।
कांग्रेस इसके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि आर्पित किया। पूर्व विधायक स्व शीतला प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
कांग्रेस के जिला महासचिव व तरबगंज के प्रभारी अवधेश दुबे, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष वासुदेव शुक्ला,नवाबगंज ब्लाक अध्यक्ष रामदयाल शुक्ला जिला सचिव श्याम कृष्ण पूर्व जिला सचिव पहाड़ी सिंह, कांग्रेस नेता निशांत सिंह विशेन, उत्कर्ष त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष राकेश राणा, अमृत चंद मिश्रा, संतोष सिंह, कौशल सिंह, रामचरण पासवान, हौसिला सिंह, आनन्दपाल सिंह, हौसिला प्रसाद सिंह, सुमित पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ